क्रेडिट कार्ड यूजर्स ध्यान दें! अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, जान लें RBI का नया नियम

आरबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नुयम जारी किए हैं। अब फिनटेक प्लेटफ़ॉर्म पर रेंट पेमेंट की सुविधा नहीं मिलेगी। जिसकी जानकारी सभी यूजर्स को होनी चाहिए। आइए जानें एक नजर इन बदलावों पर जानें- 
rbi new rules for credit card

कैपिटल कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आरबीआई द्वारा जारी नए पेमेंट एग्रीगेटर गाइडलाइंस के तहत फिनटेक प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट की सुविधा नहीं मिलेगी। नया नियम लागू (RBI New Rules) हो चुका है। फोन पे, पेटीएम, Cred कैसे प्लेटफ़ॉर्म के लिए यह बदलाव लागू होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस फैसले से क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल कम हो सकता है। डिजिटल पेमेंट पर नागरिकों को भरोसा भी बढ़ेगा।

दरअसल, जिन मर्चेन्ट के साथ पेमेंट एग्रीकेटर्स का डायरेक्टर कांट्रेक्चुअल रिलेशनशिप होगा, केवल उन्हें ही क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट को अनुमति दी जाएगी। लेकिन मकान मालिक रजिस्टर्ड मर्चेंट्स नहीं होते। ऐप्स के जरिए यूजर्स पैसे ट्रांसफर करते हैं, जो सीधा मकानमालिक के खाते में जाता है। इसलिए फिंचटेक कंपनियां क्रेडिट कार्ड के लिए रेट पेमेंट जैसे ट्रांजैक्शन को प्रोसेस नहीं कर सकती।

पहले क्या था नियम? (Credit Card Rules)

पहले किरायेदारों को किसी भी फिनटेक प्लेटफ़ॉर्म पर क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट का पेमेंट करने की अनुमति होती थी। जिसके लिए ऐप्स शुल्क भी लगाते थे। कुछ प्लेटफार्म पर रीवार्ड प्वाइंट्स, कैशबैक, इंटरेस्ट फ्री क्रेडिट पीरियड, बेहतर कैश फॉलो प्रबंधन जैसी सुविधा भी उपलब्ध होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

आरबीआई से ये प्लेटफ़ॉर्म बदल चुके हैं नियम 

जानकारी के लिए बता दें काफी पहले ही फोन पे, पेटीएम,  मोबिक्विक, फ्रीचार्ज और अमेजॉन पे ने क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट की सुविधा बंद कर दी थी। लेकिन अब Cred समेत अन्य प्लेटफार्म पर भी नया नियम लागू होने के बाद यह सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं कई बैंक इस सर्विस को लेकर सख्त कदम उठा चुके हैं।

आइसीआइसीआइ बैंक और एसबीआई कार्ड ने रेंट ट्रांजैक्शन पर रिवार्ड  पॉइंट की सुविधा भी काफी पहले ही बंद कर दी थी। एचडीएफसी बैंक ने भी फिनटेक प्लेटफार्म पर क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट करने पर 1% शुल्क लगाया था। अब  किराएदार रेंट के भुगतान के लिए यूपीआई, एनईएफटी, आरटीजीएस, आइएमपीएस, चेक और अन्य प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews