RBI Action: आरबीआई ने उठाया सख्त कदम, इस बैंक पर लगाया 1 लाख का जुर्माना, ये है कारण, पढ़ें पूरी खबर

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियमों के उल्लंघन पर बैंकों के खिलाफ सख्त उठाता रहता है। आरबीआई ने कोहिनूर सहकारी बैंक, इचलकरंची (Kohinnor Sahkari Bank) पर 1 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है। इस बात की जानकारी केन्द्रीय बैंक सोमवार को रिपोर्ट जारी करके दी है।

बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 46 (4) i, 56 और धारा 47 ए (1) (सी) के तहत बैंक पर पेनल्टी लगाई है। आरबीआई के मुताबिक बैंक द्वारा निवेश से कुछ नियमों का पालन करने पर जुर्माना लगाया है। केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित वैधानिक निरीक्षण में इस बात का खुलासा हुआ कि कोहिनूर सहकारी बैंक विवेक पूर्ण अंतर बैंक सकल जोखिम सीमा (Prudential Inter-Bank Gross Exposure Limit) और अंतर बैंक काउन्टर पार्टी सीमा (Inter Bank Counter Party Limit) से जुड़े निर्देशों का पालन करने में विफल रहा।

आरबीआई ने निरीक्षण के रिपोर्ट के बाद बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसमें पूछा गया “उनपर जुर्माना क्यों ना लगाया जाए?” बैंक की प्रतिक्रिया के बाद ही सेंट्रल बैंक पेनल्टी लगाने का फैसला लिया। कुछ दिन पहले आरबीआई ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर नियमों का उल्लंघन करने पर 84.50 रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा हाल ही में कई सहकारी बैंकों पर भी पेनल्टी लगाई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews