RBI का बड़ा फैसला, इन दो फाइनेंस कंपनियों को मिली राहत, प्रतिबंध हटा, पढ़ें पूरी खबर 

आरबीआई ने दो NBFC पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में कंपनियों की प्रतिबद्धता और सिस्टम में सुधार को देखते हुए केंद्र बैंक ने यह कदम उठाया है।
RBI new rules

RBI Action: नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी और बैंकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया हमेशा सख्त कदम उठाता है। साल 2025 में अब तक आरबीआई 5 बैंकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। निर्देशों का अनुपालन न करने पर मौद्रिक जुर्माना लगा चुका है। केंद्रीय बैंक ने दो नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों को राहत देने का फैसला लिया है।

आरबीआई ने आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड (चेन्नई) और डीएमआई फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (दिल्ली) लगे प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने 8 जनवरी बुधवार को दी है।

अक्टूबर में आरबीआई ने लगाया था प्रतिबंध (RBI Restrictions)

17 अक्टूबर 2024 के आदेशों के तहत इन दोनों एनबीएफसी पर आरबीआई ने प्रतिबंध लगाए थे। इन्हें कारोबार बंद होने से प्रभावी रूप से लोन की मंजूरी और वितरण को रोकने का आदेश दिया था।

केन्द्रीय बैंक ने क्या कहा? (Reserve Bank Of India)

आरबीआई ने कहा कि, “प्रतिबंध लगने के बाद इन दोनों कंपनियों ने सुधारात्मक कार्रवाई शुरू की और रिजर्व बैंक को अपने विभिन्न अनुपालन प्रस्तुत किया। अब कंपनियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर संतुष्ट होने के बाद और उनके द्वारा संशोधित प्रक्रियाओं, प्रणालियों और निरंतर आधार पर नियामक निर्देशन का पालन सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों के प्रतिबद्धता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया गया है। इन कंपनियों ने ऋण मूल्य निर्धारण में निष्पक्षता सुनिश्चित की है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews