ठुकराया 1 करोड़ की नौकरी का ऑफर, आज हैं 500 करोड़ की कंपनी की मालकिन, पढ़ें विनीता सिंह की Success Story

ठुकराया 1 करोड़ की नौकरी का ऑफर, आज हैं 500 करोड़ की कंपनी की मालकिन, पढ़ें विनीता सिंह की Success Story

Vineeta Singh Success Story : कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। वह अपनी असफलताओं को गंभीरता से लेते हुए उसे सक्सेस की सीढ़ी बनाते हैं। ऐसी ही सफलता शुगर कॉस्मेटिक के फाउंडर विनीता सिंह ने पाई है। 2 स्टार्टअप की असफलता के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार तीसरे प्रयास में उन्होंने बड़ा ब्रांड बना दिया। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी कंपनी देश के 130 से ज्यादा शहरों में स्थापित हो चुकी है और लगभग 8 साल में उन्होंने 500 करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर कर लिया है। फिलहाल, इन दिनों वह शार्क टैंक सीजन 3 में नजर आ रही है। आइए जानते हैं उनके संघर्ष से भारी दिलचस्प सक्सेस स्टोरी।

2015 में बनाई शुगर कॉस्मेटिक कंपनी

दरअसल, विनीता ने 2015 में शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की थी और आज वह एक ब्रांड के नाम से जानी जाती हैं। इस कंपनी को बनाने में उनके पति कौशिक मुखर्जी ने भी उनका भरपूर साथ दिया। अपने प्रोडक्ट को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और खुद के शुगर एप का इस्तेमाल किया। अपने प्रॉडक्ट्स को बहुत ही कम प्राइस में बेचना शुरू किया और धीरे-धीरे यह एक बड़ी कंपनी बनकर उभरी। बता दें कि सूगर कॉस्मेटिक्स डायरेक्ट-टू-कस्टमर कॉस्मेटिक ब्रांड है, यहां पर भारतीय महिलाओं के रंग और उनके जरूरत के अनुसार मेकअप प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। इस ब्रांड के आपको लिपस्टिक, नेलपॉलिस और चेहरे के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।

गुजरात में हुआ था जन्म

विनीता का जन्म गुजरात के आणंद जिले में हुआ था। वह पढ़ाई-लिखाई में बचपन से ही बहुत तेज थी। उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और साल 2007 में आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी होने के बाद इन्वेस्टमेंट बैंक में उन्हें 1 करोड रुपए की जॉब ऑफर हुई, जिस वक्त वह महज 23 साल की थी, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया और खुद का स्टार्टअप करने का फैसला किया जोकि बेहद ही मुश्किल था।

विनीता की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनीता सिंह की नेटवर्थ लगभग 660 करोड रुपए की है। उनकी मंथली इनकम 7 से 8 करोड रुपए है और सालाना इनकम लगभग 100 करोड रुपए से भी ऊपर है। वह बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक में बतौर जज शामिल होने के लिए पूरे 5 लाख रुपए लेती हैं। विनीता का मुंबई में आलीशान घर है। उनके पास 79.78 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज क्लास सहित पूरे 3 करोड रुपए तक की एक-से-एक बढ़कर लग्जरी कारें है।

फिटनेस फ्रीक भी हैं विनीता

इसके अलावा, विनीता फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह 20 मैराथन और अल्ट्रॉ मैराथन में भी हिस्सा ले चुकी है। बता दें कि साल 2018 में मुंबई मैराथन का आयोजन हुआ था,विनीता फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह 20 मैराथन और अल्ट्रॉ मैराथन में भी हिस्सा ले चुकी है। जिसमें उन्होंने 6 महीने की प्रेगनेंसी के दौरान ही 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई थी। वह आज लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews