Reliance Capital : अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी को खरीदेगा हिंदुजा ग्रुप, ₹9,861 करोड़ की लगाई गई थी बोली

Reliance Capital : अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी को खरीदेगा हिंदुजा ग्रुप, ₹9,861 करोड़ की लगाई गई थी बोली

Reliance Capital : रिलायंस कैपिटल को हिंदुजा ग्रुप द्वारा अधिग्रहण के लिए राष्ट्रीय कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस निर्णय के बाद, अनिल अंबानी की कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से इस सूचना की पुष्टि की है, हालांकि वित्तीय विवरण शामिल नहीं किए गए हैं। ट्रिब्यूनल ने इस मामले का फैसला 11 जनवरी को सुरक्षित रख लिया था।

IIHL का अधिग्रहण:

रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) को मंजूरी प्राप्त होने पर, इंसॉल्वेंसी रेसॉल्यूशन प्रोसेस के तहत यह नया कदम उठाया गया है। इसके साथ ही, मुंबई की बैंकरप्सी कोर्ट ने इस अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। दरअसल इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, मौखिक आदेश में योजना को न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह बिष्ट और टेक्निकल मेंबर प्रभात कुमार की खंडपीठ ने मंजूरी दी है। हालांकि अभी डीटेल ऑर्डर का इंतजार है।

बोली गई राशि :

IIHL ने रिलायंस कैपिटल के लिए पिछले वर्ष जुलाई में ₹9,861 करोड़ की बोली लगाई थी, जिसे बाद में एडमिनिस्ट्रेटर ने भी मंजूरी दे दी थी। वहीं आपको बता दें की इस बोली को क्रेडिटर्स से भी भारी समर्थन मिला था, दरअसल जानकारी के अनुसार 99% वोट इसमें बोली के पक्ष में किए गए थे। दिसंबर 2022 में टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स ने भी रिलायंस कैपिटल की दिवालिया की नीलामी के दौरान 8,640 करोड़ रुपए की पेशकश की थी।

RBI ने बोर्ड को बंद किया था

दरअसल नवंबर 2021 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग किया था, जब कंपनी में पेमेंट डिफॉल्ट और सीरियस गवर्नेंस समस्याएं उत्पन्न हुईं थीं। नवंबर 2019 में ट्रिब्यूनल ने इस कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews