क्रूड ऑयल में राहत, MP में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, बढ़ी ईंधन की कीमत, यहाँ जानें नए रेट

Petrol Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई खास बदलाव नहीं हुए है। मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग है। मंगलवार को यानी आज पेट्रोल की कीमतों में कहीं वृद्धि देखी गई है तो कहीं गिरावट हुई है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत औसतन 0.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े…Gold Silver Rate : चांदी में उछाल, सोना भी बेहाल, ये हैं बाजार का ताजा हाल

अलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, धार, गुना, ग्वालियर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, राजगढ़, सागर, सीहोर, शहडोल, उज्जैन और उमरिया में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है। बुरहानपुर में पेट्रोल की कीमत में  0.86 रुपये की वृद्धि देखी गई है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, देवास भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, छतरपुर, दातिया, धार, गुना, ग्वालियर, झाबुआ, मंडला, मंदसौर, सीहोर, सिवनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े…पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, लाभ देने सरकार की नई तैयारी, 1 सप्ताह के भीतर पूरा करें काम वरना रुकेगी राशि

अन्य शहरों की बात करें तो उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, रीवा, पन्ना, नीमच, खरगोन, खंडवा, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। वहीं अलीराजपुर, बुरहानपुर, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहाँ 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews