Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, देश में 10 रुपये तक सस्ता हो सकता है ईंधन! ये है कारण, जानें आज का ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: देश में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत जारी है। कमोडिटी जानकारों की द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जनवरी के शुरुआती दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 10 रुपये की गिरावट हो सकती है। मार्केट में लगातार क्रूड ऑयल में गिरावट देखी जा रही है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट होने की संभावनाएं हैं। 50 फीसदी तक गिरावट हो सकती है। ईरान से प्रतिबंध हटा दिया गया है, जिससे तेल के बाजारों में सप्लाई बढ़ चुकी है। जो तेल की कीमतों में गिरावट का एक कारण बन सकती है। मई की तरह 13 जनवरी में भी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टैक्स की कटौती कर सकती है, जिससे करीब 10 तक पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।

इन शहरों में हुआ बदलाव

आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत देखी गई है। विभिन्न शहरों में इसके दाम ही अलग है। राजगढ़ में पेट्रोल 0.86 रुपये,जबलपुर में 0.30 रुपये, बालाघाट में 0.95 रुपये और विदिशा में 0.36 रुपये वृद्धि हुई है। बाकी अन्य शहरों में आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखे गए हैं। गुरुवार को भी अनुपुर, रीवा और श्योपुर में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहाँ 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से अधिक है। वहीं राजधानी भोपाल में पिछले 3 दिनों से पेट्रोल 108.65 रुपये की कीमत पर बिक रहा है। आखरी बार 3 दिसंबर दिसंबर 2022 को मध्यप्रदेश में की कीमतों में गिरावट देखी गई थी, उसके बाद से यहां कोई बदलाव दर्ज नहीं किए गए हैं।

ऐसा है आपके शहर का हाल

सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, मुरैना, नरसिंहपुर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल 108 रुपये के आसपास की कीमत पर बिक रहा है। वहीं आगर मालवा, बेतूल, भोपाल, भिंड, छतरपुर, दमोह, डींडौरी, गुना, झबुआ, कटनी, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में इसकी कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, शिवपुरी, शहडोल, पन्ना, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। डीजल की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुए हैं, यह फिलहाल 94.89 रुपये प्रति लीटर है में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews