15 अगस्त को मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, यहाँ ईंधन के दाम में हुआ इजाफा

15 अगस्त को मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, यहाँ ईंधन के दाम में हुआ इजाफा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई खास बदलाव नहीं देखे गए। प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास पर बनी हुई है। अन्य राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल महंगा है। यहां कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां लगातार ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव अब भी जारी है। जहां बीते दिन पेट्रोल की कीमत में 0.07 रुपये की वृद्धि देखी गई थी वो आज स्थित है।

यह भी पढ़े… स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों को बारिश में भीगता देख जबलपुर कलेक्टर ने भी हटाई अपनी छतरी

हालांकि कुछ ऐसे भी है जहां इंधन की कीमतों में गिरावट आई है तो कुछ ऐसे हैं जहां आज पेट्रोल महंगा हुआ है। उज्जैन, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, रतलाम, रायसेन, पन्ना, मंडला, खरगोन, झाबुआ, कटनी, ग्वालियर, देवास, बड़वानी और अनूपपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी तरफ अशोकनगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, मंदसौर, मुरैना, सीहोर और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्का इजाफा देखा गया है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास पर बनी हुई है।

यह भी पढ़े… Gwalior में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

अनूपपुर, बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा देखी जा रही ह, जो अन्य शहरों के मुकाबले अधिक है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सिवनी, सतना, पन्ना, नीमच, डींडोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अन्य शहरों की बात करें तो बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मंडला, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपये के आसपास दर्ज की गई है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews