क्रूड ऑयल पर लगी लगाम, MP में लगी पेट्रोल-डीजल के दाम में आग, आज फिर बढ़े ईंधन के दाम, जानें यहाँ

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों राहत जारी है। फिलहाल क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। बावजूद इसके देश में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहे हैं। हालांकि मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में उतार-चढ़ाव जारी। प्रदेश में कहीं पेट्रोल की कीमत 108 रुपये है तो कहीं 112 है। प्रदेश में आज ईंधन के भाव में हल्की वृद्धि देखी गई है। पेट्रोल पर 0.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 0.24 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई। डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। हालांकि बीते दिन ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई थी।

यह भी पढ़े… Indian Railways Update : IRCTC ने रद्द की 290 ट्रेन, अपनी टिकट देख लीजिये एक बार ?

आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दातिया, देवास, गुना, झाबुआ, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़, सिंगरौली और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। विदिशा, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, दमोह, भोपाल भिंड और अशोक नगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये  प्रति लीटर के आसपास है।

सीधी, उमरिया, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, खंडवा, झाबुआ, ग्वालियर, गुना, देवास, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और अनुपुर में पेट्रोल की कीमत में वृद्धि देखी गई है। बेतूल, भिंड, भोपाल, छतरपुर, दमोह, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, रीवा, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़ और विदिशा में ईंधन की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़े… UP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, मंदसौर, खरगोन, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अनुपुर, बुरहानपुर, खंडवा, रीवा, शहडोल और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews