क्रूड ऑयल के दाम में उछाल, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ घट गए दाम, जानें ताजा भाव

क्रूड ऑयल के दाम में उछाल, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ घट गए दाम, जानें ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उछाल देखा गया है। डब्लूटीआई हल्की बढ़त के साथ 92.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। वहीं ब्रेंट क्रूड 98.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। बावजूद इसके देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में आज कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है।

यह भी पढ़ें…MP: राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, कार्य निरंतर जारी, 5 जिले लक्ष्य के निकट, मिलेगा आंगनवाड़ियों-स्कूल को भी लाभ

बालाघाट में पेट्रोल पेट्रोल में 1.06 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। देवास में पेट्रोल की कीमतों में एक रुपये और मंडला में 1.05 रुपये की वृद्धि हुई है। शिवपुरी, सिवनी, सीहोर, रीवा, रतलाम, पन्ना, नरसिंहपुर, मुरैना, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा और अनुपुर में भी पेट्रोल की कीमत में हल्का इजाफा देखा गया है। देश के विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग है। वहीं डीजल 94.81 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। विदिशा, सिंगरौली, शाजापुर, सागर, रतलाम, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, दमोह, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़ें…MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, ‘प्रोविजनल आंसर की’ जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दतिया, देवास, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सीहोर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। उमरिया, शिवपुरी, पन्ना, मंडला, खरगोन, डिंडौरी, छिंदवाड़ा और बड़वानी में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास बरकरार है। आज भी अनुपुर, बालाघाट, रीवा, श्योपुर और शहडोल में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews