क्रूड ऑयल के भाव में उछाल, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol Diesel Rate: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड के भाव 3 डॉलर की वृद्धि हुई है। इसकी कीमत 85.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुकी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड में 1.25 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में ईंधन कीमतों में बदलाव भी देखा गया है। जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इनकी कीमत भी अलग है। आज कहीं पेट्रोल महंगा हुआ है तो कहीं सस्ता भी हुआ है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल के दाम

अलीराजपुर में 0.40 रुपये, बेतूल में 0.45 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये, होशंगाबाद में 0.65 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, नरसिंहपुर में 1.08 रुपये, सिवनी में 0.20 रुपये, श्योपुर में 0.48 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये, विदिशा में 0.40 रुपये की वृद्धि हुई है। छिंदवाड़ा में 0.51 रुपये, गुना में 0.64 रुपये, ग्वालियर में 0.59 रुपये, मंडला में 0.54 रुपये, पन्ना में 0.30 रुपये, रीवा में 0.76 रुपये, सागर 0.55‌ रुपये, में शिवपुरी में 0.30 रुपये और सिंगरौली में 0.40 रुपये की गिरावट हुई है।

राजधानी भोपाल में आज इसकी कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। जबलपुर में एक लीटर पेट्रोल का भाव 108.68 रुपये, उज्जैन में 109 रुपये, ग्वालियर में 108.58 रुपये है। रीवा, श्योपुर और शहडोल में आज इसकी कीमत सबसे ज्यादा है, यहां 1 लीटर 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

डीजल का ऐसा है हाल

अलीराजपुर, अनुपुर, बेतूल, दमोह, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, सिवनी, शिवपुरी, सीधी, उमरिया और विदिशा में डीजल की कीमतों में उछाल आया है। दूसरी तरफ बड़वानी, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, हरदा, खरगोन, मंडला, पन्ना, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, शिवपुरी और सिंगरौली में आज डीजल सस्ता हुआ है। 1 लीटर डीजल की कीमत प्रदेश में 93 रुपये से लेकर 97 रुपये प्रति लीटर तक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews