कच्चे तेल के दाम में आई उछाल, MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत दिल्ली-कोलकाता से ज्यादा, जाने आज का रेट

कच्चे तेल के दाम में आई उछाल, MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत दिल्ली-कोलकाता से ज्यादा, जाने आज का रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Today’s price of petrol and diesel:- इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ रहा है और यह $119 प्रति बैरल के पास पहुंच चुका है। जब डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 112.5 डॉलर प्रति बैरल है, तो वही बेंचमार्क फ्रेंड क्रूड के दाम 118.6 डॉलर प्रति बैरल है। इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में भारी इजाफा देखा गया है। हालांकि मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी स्थिर हैं, लेकिन दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता के मुकाबले प्रदेश में पेट्रोल और डीजल दोनों महंगा है।

यह भी पढ़े… Savings Bank Account Rule: क्या आपने भी खुलवा रखा है सेविंग अकाउंट? तो यह नियम जानना आपके लिए जरूरी है

जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वही चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹102.63 प्रति लीटर डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है और कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 93.76 रुपए प्रति लीटर के दाम में बिक रहा है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत फिलहाल ₹109.63 प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.83 रुपए प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… Indore Mayor Election : माँ के सपने की खातिर सरकारी नौकरी छोड़ चुनावी मैदान में उतरा इंजीनियर

अगरमालवा, बेतूल, दतिया, गुना, हरदा, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सिओनी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में 109 रुपए प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, कटनी, दिंडोरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। वही अनुपुर, बालाघाट, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत आसमान छूते नजर आई, यहां पेट्रोल ₹111 प्रति लीटर से भी अधिक में बिक रहा है। शाजापुर, सीहोर, सागर, रतलाम, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में एक लीटर पेट्रोल ₹108 के आसपास में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews