सैजिलिटी इंडिया के शेयर में लगा अपर सर्किट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

सैजिलिटी इंडिया के निवेशकों के लिए शानदार खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक बार फिर इस शेयर में अपर सर्किट लगा है। पिछले दो महीनों में यह शेयर 95 फीसदी उछला है।
सैजिलिटी इंडिया के शेयर में लगा अपर सर्किट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

सैजिलिटी इंडिया के निवेशकों के लिए आज का शेयर बाजार का दिन बेहद शानदार रहा। दरअसल, आज एक बार फिर सैजिलिटी इंडिया के शेयर में अपर सर्किट देखने को मिला। आज शेयर 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 52.82 रुपए पर पहुंच गया। पिछले दो महीनों में इस शेयर ने 27 रुपए से 52 रुपए तक का सफर तय किया है, जिससे अपने निवेशकों को 95 प्रतिशत का मुनाफा दिया है। 52 रुपए पर पहुंचने के बाद शेयर में अपर सर्किट देखने को मिला।

दरअसल, इस तेजी की वजह एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट को माना जा रहा है, जिसमें निवेशकों को सैजिलिटी इंडिया के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी गई थी। इस सलाह के बाद निवेशकों ने जमकर सैजिलिटी इंडिया के शेयर पर भरोसा जताया।

इसके चलते देखी जा रही तेजी

एक्सिस कैपिटल ने सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में निवेशकों को सैजिलिटी इंडिया में निवेश करने की सलाह दी गई थी। दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया था कि यह शेयर 50 रुपए से 60 रुपए तक का सफर तय कर सकता है और अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दे सकता है। इसके बाद निवेशकों ने इस पर भरोसा जताया, और आज कारोबार के दौरान यह शेयर रॉकेट की तरह भागा। शेयर में अपर सर्किट 52.82 रुपए पर लगा।

दो महीनों में 95 प्रतिशत का बड़ा मुनाफा

दरअसल, 12 नवंबर 2024 को सैजिलिटी इंडिया का शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। आईपीओ के दौरान इस कंपनी के शेयर की इश्यू प्राइस 30 रुपए रखी गई थी। हालांकि, लिस्टिंग के दौरान कंपनी ने अपने निवेशकों को बड़ा मुनाफा नहीं दिया। कंपनी ने 3.253 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 31.6 रुपए पर बाजार में लिस्टिंग की। इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 6.60 करोड़ रुपए जुटाए थे। लेकिन अब इस शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले दो महीनों में यह शेयर 52 रुपए पर पहुंच गया है, जिससे इसने अपने निवेशकों को 95 प्रतिशत का बड़ा मुनाफा दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews