Saving Scheme: धनवान बना देगी ये सरकारी स्कीम, बनेगा 50 लाख का फंड, रोजाना करें 30 रुपये की बचत

Saving Scheme: धनवान बना देगी ये सरकारी स्कीम, बनेगा 50 लाख का फंड, रोजाना करें 30 रुपये की बचत

Money Saving Scheme: छोटी-छोटी बचत आपके भविष्य को सुरक्षित कर सकती है। निवेश का तरीका यदि सही हो तो लाखों-करोड़ों का फंड जमा किया जा सकता है। सरकार भी विभिन्न प्लेटफ़ॉर्म के जरिए अलग-अलग योजनाएं चला रही है। जिसमें निवेश कर नागरिक मोटा रिटर्न कमा सकते हैं। ऐसे ही खास योजनाओं में से “धन रेखा योजना” है, जिसका संचालन एलआईसी की जरिए होता है।

स्कीम के बारे में जानिए

एलआईसी धन रेखा योजना पसंदीदा प्लान में से एक है। यह एक मनी-बैक स्कीम है, जो निवेशकों को रिकरिंग डिपॉजिट का भुगतान करती है। पॉलिसिहोल्डर अपनी मर्जी से पॉलिसी टर्म और प्रीमियम टर्म पेमेंट को निर्धारित कर सकते हैं। इसमें लोन की सुविधा भी मिलती है। 8 वर्ष से 60 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति स्कीम का लाभ उठा सकता है। इसमें 2 लाख रुपए का सम एश्यॉर्ड होता है। मैच्योरिटी के दौरान एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है। पॉलिसिहोल्डर के मौत के योजना के तहत परिवार आर्थिक सहायता मिलती है।

ये है कैलकुलेशन

50 लाख का फंड बनाने के लिए एक व्यक्ति 30 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश शुरू करना होता है। जिसके बाद 9996 रुपये का प्रीमियम भुगतान करना होगा। यदि हर महीने 833 रुपये जमा करने होंगे। इस हिसाब से आपको हर दिन करीब 30 रुपये की बचत करनी होगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews