इस प्राइवेट बैंक ने बदले सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियम, अब कई सेवाओं पर लगेगा ज्यादा चार्ज

प्राइवेट बैंक ने दिसंबर में सेविंग्स अकाउंट चार्ज में बदलाव किया है। कुछ चुनिंदा खातों में न्यूनतम बैलेंस न होने पर शुल्क लगेगा। एनईएफटी और आरटीजीएस शुल्क में भी बदलाव हुआ है। 
banking new rules

प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक ने दिसंबर महीने की शुरुआत में ही सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियमों (Savings Account Rules) में बड़ा बदलाव किया है। जिसका असर कई ग्राहकों पर पड़ने वाला है। नए नियम लागू हो चुके हैं। एसबी ऐलीट, एसबी प्रीमियम और एसबीआई एडवांटेज समेत कई खाताधारकों को अब मंथली एवरेज बैलेंस अकाउंट में न रखने पर चार्ज का भुगतान करना पड़ेगा। इससे पहले इंकटों पर कोई शुल्क नहीं लगता था।

अब यदि एसबी ऐलीट खाता धारक अपने खाते में हर महीने 1000 से कम अमाउंट रखते हैं, तो उन्हें 6% तक करना पड़ सकता है। एसबी प्रीमियम अकाउंट में 750 रुपये से अधिक रकम रखने पर भी शॉर्टफॉल अमाउंट के 6% शुक्ल का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एसबी एडवांटेज में 500 रुपये अमाउंट रखने में यदि विफल होते हैं, तो शॉर्टफॉल अमाउंट के 6% शुक्ल का भुगतान करना पड़ेगा।

इन खातों पर भी अब लगेगा चार्ज 

बंधन बैंक का नया नियम एसबी स्टैंडर्ड, एसबी डिजी रेगुल, एसबी डिजी, एसबी एनआरई स्टैंडर्ड, एसबी एनआरओ स्टैन्डर्ड, एसबी अवनी, एसबी क्लासिक, एसबी एनआरई प्रीमियम और और एनआरओ प्रीमियम पर भी लागू होगा। इन सभी खातों में 150 रुपये रखना अनिवार्य होगा। यदि कोई व्यक्ति का ऐसा नहीं कर पाता है, तो उसे शॉर्टफॉल अमाउंट के 6% शुल्क का भुगतान करना होगा। इससे पहले बैंक इन खातों पर कोई शुल्क नहीं लेता था।

इन सेवाएं के लिए भी शुल्क बदला 

1 दिसंबर से लेनदेन भी महंगा और सस्ता हो चुका है। एनईएफटी या आरटीजीएस पेमेंट (आउटवार्ड) पर अधिक शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। यदि कोई व्यक्ति इन दोनों में किसी एक प्लेटफार्म के जरिए 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन करता है तो उसे प्रति ट्रांजेक्शन 17 रुपये शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जो पहले 14 रुपये हुआ करता था। वहीं बीज ऐलीट करंट अकाउंट के जरिए यदि कोई व्यक्ति 10 हजार रुपये तक एनईएफटी पेमेंट (आउटवार्ड) करता है तो उसे 2.50 रुपये चार्ज का भुगतान करना होगा, जो पहले 3 होता था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews