SBI ग्राहकों के लिए बड़ी अपडेट, 7 जुलाई को बंद रहेगी UPI सर्विस, डाउनटाइम अलर्ट जारी 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने UPI सर्विस को लेकर अलर्ट जारी किया है। सेवाएं कुछ मिनटों के लिए प्रभावित रहेगी। ग्राहकों को सही समय पर जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 
sbi customers alert

यदि आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस 7 जुलाई 2026 को अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस बात की जानकारी एसबीआई ने सोशल मीडिया X पर दी है। यह कदम शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण उठाया गया है।

सभी बैंक समय-समय पर रखरखाव का काम करते हैं। इस दौरान सिस्टम में अपडेट किए जाएंगे। सर्विस मंगलवार को 12:15 AM से लेकर 1:00 AM तक उपलब्ध नहीं रहेगी। बैंक ने रुकावट के लिए खेद व्यक्त किया है। हालांकि एसबीआई ने कहा, “काम समय से पहले पूरा सकता है।” डाउनटाइम के बाद ग्राहक पहले ही तरह ही सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।

बैंक ने ग्राहकों को दी ये सलाह 

एसबीआई ने सर्विस डाउन के दौरान UPI लाइट सर्विस का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके जरिए छोटे मूल्य के लेनदेन किए जा सकते हैं। प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट 1,000 रुपये है। 24 घंटे में कुछ खर्च की सीमा 10,000 रुपये होती है। वहीं यूपीआई लाइट वॉलेट की लिमिट 5,000 रुपये होती है। इसके अलावा बाकी अन्य सेवाओं का लाभ भी मिलता रहेगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, IMPS, NEFT और RTGS ट्रांजेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

5 जुलाई को बंद रहेगी HDFC बैंक की यह सर्विस 

प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने भी डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। रविवार को शाम 7 बजे से लेकर रात 10 बजे तक HDFC बैंक ऐप और नेट बैंकिंग से जुड़ी सर्विस बाधित रहेगी। इस दौरान Wealthyfy (रिपोर्ट्स एंड एनालिटिक्स) सेवाओं का लाभ ग्राहक नहीं उठा पाएंगे। वहीं आज 2:00 AM से लेकर 3:30 AM तक कार्ड कार्ड स्टेट व्यू और डाउनलोड की सर्विस बाधित दी थी। वहीं 3:00 AM से लेकर 3:30 AM तक क्रेडिट कार्ड रिडेंप्शन सुविधा बाधित रहेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews