Share Market : Sensex और Nifty दोनों भड़के, जानिए कितने उछाल के साथ खुले

Share Market : Sensex और Nifty दोनों भड़के, जानिए कितने उछाल के साथ खुले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग उत्साहजनक रही। मंगलवार को Sensex और Nifty दोनों तेजी के साथ खुले। गौरतलब है कि सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई थी और गिरावट के साथ ही बाजार बंद हुआ था ।

मंगलवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) करीब 334.48 अंक की तेजी के साथ 56740.32 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 97.30 अंक की गिरावट के साथ 16940.10 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी दोनों भड़के, आया इतना उछाल

खबर लिखते समय Sensex और Nifty दोनों में तेजी का माहौल ही देखने को मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 650.85 अंक की तेजी के साथ 57056.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है Sensex में 1.15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं Nifty 180.85 अंक की तेजी के साथ 17023.65 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में भी 1.07 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों-पेंशनरों को बडा तोहफा, पेंशन-ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी, मार्च में इतनी बढ़कर आएगी सैलरी!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews