
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग पिछले दिनों की तरह ही उत्साहजनक रही। गुरुवार को Sensex और Nifty दोनों तेजी के साथ खुले।
गुरुवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) करीब 235.58 अंक की तेजी के साथ 58232.26 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 81.00 अंक की तेजी के साथ 17403.20 अंक के स्तर पर खुला।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में जितनी गिरावट, चांदी में उतना ही उछाल, जानिए बाजार का हाल
खबर लिखते समय Sensex और Nifty दोनों में तेजी का माहौल ही देखने को मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक Sensex 18.19 अंक की तेजी के साथ 58015.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है Sensex में 0.03 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। वहीं Nifty 27.50 अंक की तेजी के साथ 17349.70 पर कारोबार कर रहा है। Nifty में भी 0.16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 17 फरवरी 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

