आज शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, IT और बैंकिंग शेयरों पर दबाव दिखाई दिया, पढ़ें यह खबर

आज यानी 17 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही है। सेंसेक्स 75,400 और निफ्टी 23,400 के आसपास बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो मेटल, ऑटो और कुछ एनर्जी शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि IT और बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना रहा।
आज शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, IT और बैंकिंग शेयरों पर दबाव दिखाई दिया, पढ़ें यह खबर

आज यानि मंगलवार 17 मार्च को शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा है। सेंसेक्स करीब 75,400 और निफ्टी 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। निवेशक फिलहाल बड़े फैसले लेने से बचते नजर आ रहे हैं। दअरसल कुछ सेक्टर में खरीदारी है लेकिन कुल मिलाकर बाजार संतुलित स्थिति में बना हुआ है।

वहीं आज के कारोबार में सेक्टर वाइज मूवमेंट साफ दिखा है।दरअसल मेटल और ऑटो शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली जिससे इन सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रही है। वहीं IT और बैंकिंग शेयरों में हल्की गिरावट ने बाजार को ऊपर जाने से रोका है।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का मिला-जुला असर

दरअसल आज के भारतीय बाजार पर एशियाई बाजारों के मिले-जुले संकेतों का असर देखा गया है। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 2.63% की बढ़त के साथ ऊपर कारोबार कर रहा है जिससे एशियाई बाजारों में कुछ पॉजिटिव माहौल बना है। वहीं जापान का निक्केई इंडेक्स गिरावट में रहा है जिसने निवेशकों को सतर्क रखा है। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी बढ़त में रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट हल्की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। वहीं अमेरिकी बाजारों की बात करें तो पिछला सत्र कमजोर रहा था। नैस्डैक और S&P 500 में गिरावट देखने को मिली जो टेक और बड़े शेयरों में दबाव का संकेत देती है।

GSP क्रॉप साइंस IPO पर निवेशकों की नजर

वहीं शेयर बाजार के साथ-साथ IPO सेगमेंट में भी हलचल बनी हुई है। दरअसल एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी GSP क्रॉप साइंस का IPO 16 मार्च से खुल चुका है जिसमें निवेशक 18 मार्च तक पैसा लगा सकते हैं। कंपनी इस इश्यू के जरिए करीब 400 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। इस IPO में निवेश के लिए न्यूनतम राशि 14,720 रुपए तय की गई है।

इसके अलावा पिछले कारोबारी दिन यानी 16 मार्च को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 938 अंक चढ़कर 75,502 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 257 अंक की बढ़त के साथ 23,408 पर पहुंच गया था। ऐसे में आज का फ्लैट ट्रेंड एक तरह से उस तेजी के बाद का संतुलन माना जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews