Share market : नतीजों से पहले शेयर बाजार में मची धमाल, तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स ने बनाया ऑल टाइम हाई, निफ्टी में भी रिकॉर्ड बढ़त, पढ़ें आज का बाजार

Share market : आज यानी 3 जून को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल कल लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होना है, लेकिन इससे पहले आज बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया है। जानकारी के अनुसार आज बाजार में शुरूआती कारोबार में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, निफ्टी भी 450 अंक की फिसलन

Share market : आज भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है। आज बाजार ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कल लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होना है लेकिन इससे पहले भारतीय शेयर बाजार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया हैं।

सेंसेक्स में रिकॉर्ड बढ़त:

दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 2000 अंक की बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 650 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है। शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान कुछ में गिरावट भी दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 76,738 पर शुरू किया। यह सेंसेक्स का अब तक का आल टाइम हाई है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 650 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 23,338 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

चुनाव के नतीजों से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल:

आज 03 जून को शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रचा है। आज के कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचने का कारनामा किया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,738 का उच्चतम स्तर छुआ, वहीं निफ्टी ने 23,338 का स्तर हासिल किया। दरअसल पहले से यह अनुमान लगाया जा रहा था की चुनाव के नतीजों से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल दिखाई दे सकता हैं।

दरअसल आज बाजार में रौनक लौटी है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया भी 42 पैसे मजबूत दिखा है। जानकारी के अनुसार आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 83.42 रुपए प्रति डॉलर कमजोर था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews