Share market : भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उछाल, एक बार फिर बनाया अपना आल टाइम हाई, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त, यहां जानें आज का बाजार

Share market : आज यानी 01 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल आज बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया है। जानकारी के मुताबिक आज बाजार में शुरूआती कामकाज में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 200 अंक की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक चढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, डोनाल्ड ट्रम्प के 25% टैरिफ के ऐलान का दिखा असर

Share market : घरेलू शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है है। आज भारतीय शेयर बाजार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया हैं। शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 24 शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान 6 में गिरावट भी दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 82,019 पर शुरू किया। यह सेंसेक्स का अब तक का आल टाइम हाई है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 25,050 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज 01 अगस्त को शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रचा है। लगातार नए आयाम को छू रहा भारतीय शेयर बाजार के आज के कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचने का कारनामा हासिल किया है। कामकाज के दौरान सेंसेक्स ने 82,019 का उच्चतम स्तर छुआ, वहीं निफ्टी ने 25,050 का स्तर हासिल किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें एनटीपीसी, पावर ग्रिड, जेएस डब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को के शेयर शामिल थे। इसी के साथ महिंद्रा एंड महिन्द्रा, टाटा कंज़्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल के शेयर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल, यानी इससे पहले 31 जुलाई को भी शेयर बाजार ने उछाल लेकर अपना कारोबार बंद किया था। जानकारी दे दें कि कल सेंसेक्स 285 अंक चढ़कर 81,741 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 93 अंक की तेजी लेकर 24,951 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews