Share Market में तेजी, Sensex और Nifty में बड़ा उछाल, देखें बाजार का हाल

Share Market में तेजी, Sensex और Nifty में बड़ा उछाल, देखें बाजार का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) बढ़त के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में उछाल दिखाई दिया। आज मार्केट ओपन होते ही हरे निशान पर पहुंच गया। अच्छी बात ये है कि बाजार अभी हरे निशान पर ही चल रहा है।

आज 16 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 16 August 2022) तेजी के साथ ओपन हुआ। सेंसेक्स (Sensex) 335.36 अंक की उछाल के साथ 59798.14 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं निफ्टी (Nifty) 89.40 अंक की बढ़त के साथ 17787.60 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, भाव देखकर ही खरीदें

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट इस समय भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 287.14 अंक की बढ़त के साथ 59749.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 96.75 अंक की बढ़त के साथ 17794.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस समय सेंसेक्स में 0.48  प्रतिशत तो निफ्टी में 0.55 प्रतिशत की बढ़त दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की अपील : भारी बारिश के चलते कई मार्ग बंद, लोग न ले रिस्क, पिकनिक मनाने न निकले

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews