Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स में 100 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी बढ़त, पढ़ें आज का बाजार

Share market : आज यानी 21 जून को इंडियन शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। दरअसल आज एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार ने अपना आल टाइम हाई बनाया है। जानकारी के अनुसार आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 100 अंक की बड़ी बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 49 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
Share market : आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स में 100 अंकों का उछाल, निफ्टी में भी बढ़त, पढ़ें आज का बाजार

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में आज एक बार फिर शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है है। भारतीय शेयर बाजार हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। दरअसल आज फिर भारतीय शेयर बाजार ने अपना अभी तक का आल टाइम हाई बनाया है। आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 18 शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार में 12 में कमजोरी दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कारोबार में इस बढ़त के चलते भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। आज सेंसेक्स 100 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 77,590 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 49 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 23,610 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें हैपिएस्ट माइंड, मैक्स हेल्थ केयर, फैक्ट, परसिस्टेंट सिस्टम, सोनाटा सॉफ्टवेयर, हिमाद्री स्पेशलिटी और सीई इन्फो सिस्टम के शेयर शामिल थे। इसी के साथ पीएनबी हाउसिंग,सनोफी इंडिया, आलोक इंडस्ट्रीज, एबीबी पावर, ट्यूब इन्वेस्टमेंट और होम फर्स्ट फाइनेंस जैसी कंपनियों शेयर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

मल्टीबैगर शेयर का हाल:

आज के कारोबार में यदि मल्टीबैगर शेयर का हाल देखें तो इनमे एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, टैक्स मेको रेल और एशियन पेंट्स के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं कमजोरी वाले शेयर्स में लार्सन, पावर ग्रिड, जेके पेपर, अशोक लीलैंड, कोटक महिंद्रा बैंक और ओएनजीसी के शेयर शामिल है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल, यानी इससे पहले 20 जून को भी शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी थी। जानकारी दे दें कि कल सेंसेक्स 141 अंक चढ़कर 77,478 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 51 अंक की तेजी लेकर 23,567 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews