बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ Share Market, देखें Sensex और Nifty का हाल

बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ Share Market, देखें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को शेयर मार्केट (Share Market)  बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में गिरावट दिखाई दी । आज मार्केट बंद होते समय लाल  निशान पर था।

आज 01 सितम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 01 September 2022) गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 770.48 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 58766.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 216.50 अंक की गिरावट के साथ 17542.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, यहां देखें ताजा भाव

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो खुलते ही धड़ाम से गिर पड़ा। सेंसेक्स (Sensex) 691.02  अंक की गिरावट के साथ 58846.05  अंक के स्तर पर कारोबार करता ओपन हुआ और निफ्टी (Nifty) 195.50 अंक की गिरावट के साथ 17563.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Mandi Bhav: डॉलर चना टाइट, देखें 1 सितंबर 2022 का अनाज और सब्जी भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews