Share Market : गिरावट के साथ हुई क्लोजिंग, देखें Sensex और Nifty का हाल

Share Market : गिरावट के साथ हुई क्लोजिंग, देखें Sensex और Nifty का हाल

Stock Market Update :  कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट शुरू होते ही धड़ाम हो गया। आज 10 जनवरी 2023 को शेयर मार्केट (Share Market Today 10 January 2023) की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई और क्लोजिंग भी गिरावट के साथ ही हुई।

ऐसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग

नये कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज सुबह शेयर बाजार ओपन होते ही धड़ाम हो गया। मार्केट की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 317.40 अंक की गिरावट के साथ 60429.91 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई का निफ्टी 79.70 अंक की गिरावट के साथ 18021.50 अंक के स्तर पर खुला।

क्लोजिंग के समय ऐसा था सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

शेयर मार्केट में आज दिनभर गिरावट दिखाई दी, मार्केट की क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 631.83 अंक की गिरावट के साथ 60115.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी (Nifty) 187.00 अंक की गिरावट के साथ 17914.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

34 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद

आज 101 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 34 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 195 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 163 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। आपको बता दें कि आज बीएसई में कुल 3,652 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,406 शेयर तेजी के साथ और 2,084 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews