Share Market : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, फिर तेजी के साथ खुला Sensex

Share Market : निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, फिर तेजी के साथ खुला Sensex

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। होली के रंगों की खुमारी चढ़ने में अभी समय है लेकिन शेयर मार्केट (Share Market) में इसका खुमार अभी से शुरू हो गया है। बाजार में तेजी का माहौल आज होलिका दहन से पहले भी जारी रहा। शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग सेंसक्स और निफ्टी में तेजी के साथ हुई।

आज गुरुवार 17 मार्च 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 17 March 2022) ओपन हुआ तब बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 828.33 अंक की उछाल के साथ 57644.98 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 234.50 अंक की तेजी के साथ 17209.80 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : होली पर झटका, सोने चांदी की कीमतें बढ़ीं, ये हैं ताजा रेट

खबर लिखते समय ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर उछाल के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। सेंसेक्स (Sensex) 1115.49 अंक की तेजी के साथ 57932.14 एक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Sensex में 1.96 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है और निफ्टी (Nifty) 328.55 अंक के उछाल के साथ 17303.90 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 1.94 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 17 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews