Share Market: लगातार दूसरे दिन घरेलु शेयर बाजार में दिखाई दे रही गिरावट, सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 240 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल

Fall in share market: आज यानी 08 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 240 अंक नीचे फिसल गया है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 44 अंक टूटकर अपना दिन का कामकाज शुरू किया है।
आज शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी देखी गई बढ़त

__indian stock Market

Fall in share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार के समय बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 21 में लाल निशान देखने को मिली है जबकि 9 में शुरूआती कामकाज के दौरान तेजी दर्ज की गई।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 240 अंक नीचे खिसक गया है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 73,293 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 44 अंक नीचे लुढ़ककर अपना कारोबार 22,258 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

बाजार के टॉप कमजोरी वाले शेयर:

वहीं आज के शेयर बाजार में शुरुआती कामकाज में बीपीसीएल, एसबीआई, आईटीसी, कोल इंडिया लिमिटेड, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान में दिखाई दे रहे थे, जबकि आज के कमजोरी वाले शेयरों की बात की जाए तो इसमें डॉक्टर रेड्डीज, लार्सन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और डिवीज लैब, एशियन पेंट्स, अपोलो हॉस्पिटल के शेयर शामिल थे। इसके साथ ही आज के बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी के सभी सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दरअसल शेयर बाजार में बुधवार को कामकाज की शुरुआत में बाजार फ्लैट रहने की उम्मीद थी। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में संकेत मिल रहे थे कि बुधवार को शेयर बाजार के कारोबार की शुरुआत सामान्य नोट पर हो सकती है।

कल के बाजार का हाल:

आपको बता दें की इससे पहले यानी कल 07 मई को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दी थी। जानकारी के मुताबिक सेंसेक्स में 383 अंक की गिरावट देखी गई थी, सेंसेक्स ने कल 73,511 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था। जबकि निफ्टी ने भी 140 अंक फिसलकर 22,302 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews