Share Market : टॉप 8 कंपनियों का मार्केट कैप घटा, रिलायंस को भारी नुकसान

Share Market : टॉप 8 कंपनियों का मार्केट कैप घटा, रिलायंस को भारी नुकसान

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में Sensex की 10 टॉप कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप (Market cap) पिछले सप्ताह बहुत घटा।  इसमें 2,48,372.97 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) में 2041.96 अंक की गिरावट दर्ज की गई यानि सेंसेक्स 3.72 प्रतिशत टूटा।

पिछले सप्ताह में टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक , इंफोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का मार्केट कैप घट गया।  दूसरी तरह टॉप 10 कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक और हिंदुस्तान यूनी लीवर का मार्केट कैप चढ़ गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने के भाव में गिरावट, चांदी थोड़ी उछली

इस गिरावट का सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,30,627.7 करोड़ रुपये घटकर 1642,568.98 करोड़ रुपये रह गया। अन्य कंपनियों के मार्केट कैप में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 15 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews