Share Market : लाल निशान पर बाजार, यहां देखें Sensex , Nifty का हाल

Share Market : लाल निशान पर बाजार, यहां देखें Sensex , Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत निराशाजनक हुई। शेयर मार्केट (Share Market) की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई। पहले दिन आज सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बड़ी बात ये हैं कि बाजार में अभी बड़ी उथल पुथल है।  सेंसेक्स गिरावट की तरफ है जबकि निफ्टी उछाल पर है।

नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार 11 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 11 July 2022) गिरावट के साथ खुला। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 233.24 अंक की गिरावट के साथ 54248.60 अंक के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 74.70 अंक की गिरावट के साथ 16145.90 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – MP में पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, अगले 5 सालों में देश में खत्म हो जाएगी पेट्रोल की जरूरत, जानें वजह

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी उथल पुथल का माहौल है, सेंसेक्स गिरावट तो निफ्टी उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 7.46 अंक की गिरावट के साथ 54474.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 11.90 अंक की बढ़त के साथ 16232.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की अपील, जितनी ऑक्सीजन हम लेते हैं उतनी का इंतजाम खुद करें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews