Share Market : बढ़त के साथ खुले बाजार, यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

Share Market : बढ़त के साथ खुले बाजार, यहां देखें Sensex और Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। शेयर मार्केट (Share Market) में आज भी तूफानी तेजी का माहौल बना हुआ है। गुरुवार की तरह ही आज शुक्रवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते हुए खुले। निवेशकों के लिए अच्छी बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज शुक्रवार 08 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 08 July 2022) उछाल के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) 331.51 अंक की बढ़त के साथ 54509.97 अंक के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty) 97.20 अंक की तेजी के साथ 16230.10 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : यहां जानिए कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना, देखें चांदी का भी रेट

शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 237.63 अंक की तेजी के साथ 54416.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 55.80 अंक की बढ़त के साथ 16188.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में 0.44 प्रतिशत और निफ्टी में 0.35 प्रतिशत की बढ़त देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – ये ईको फ्रेंडली वस्तुएं हो सकती हैं Plastic का बेहतरीन विकल्प, इन्हें अपनाकर अपनी और पर्यावरण की सेहत सुधारें

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews