मजबूती के साथ खुला Share Market, यहां देखें Sensex , Nifty की बढ़त

मजबूती के साथ खुला Share Market, यहां देखें Sensex , Nifty की बढ़त

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह का तीसरा दिन बुधवार शेयर मार्केट (Share Market) में उछाल लेकर शुरू हुआ। आ शेयर मार्केट में बढ़त दिखाई दी। मार्केट ओपन होते ही हरे निशान पर पहुंच गया। बड़ी बात ये है कि कुछ देर बाद बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर आ गया और अभी लाल निशान पर ही बना हुआ है।

आज 03 अगस्त 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 03 August 2022) बढ़त के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 107.59 अंक की बढ़त के साथ 58243.95 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 25.20 अंक की तेजी के साथ 17370.70 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी के तेवर भी ढीले, देखें ताजा बाजार भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट इस समय लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 138.94  अंक की गिरावट के साथ 57997.42  अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 75.85 अंक की गिरावट के साथ 17269.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – 1947 में पहला स्वतंत्रता दिवस कैसा था? देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीरें!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews