Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25600 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 288 अंक उछलकर 83670 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी हरे निशान में रहा। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं।
Share Market: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 288 अंक उछला, निफ्टी 25600 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 288 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 83670.80 के स्तर पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 30 अंकों की तेजी के साथ 25696 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

विशेषज्ञ की राय

बाजार के मौजूदा रुख पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण स्तरों पर नजर रखने की सलाह दी है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का मानना है कि बाजार में हालिया रिकवरी आगे भी जारी रह सकती है।

“25600 के सपोर्ट ने एक रिवर्सल पैटर्न को मैच्योर होने दिया है, जिससे हमें उम्मीद है कि बुधवार की देर शाम की रिकवरी और आगे बढ़ सकती है। हालांकि, निफ्टी को 26020 की ओर आगे बढ़ने के लिए लगातार 25715 से ऊपर की ओर टिके रहने की जरूरत है। अगर हम 25600 से नीचे फिसलते हैं तो आज निफ्टी के 25060 तक गिरने की संभावना अधिक हो सकती है।” — आनंद जेम्स, चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स

वैश्विक बाजारों का हाल

शुक्रवार को एशियाई-प्रशांत बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.41% और टॉपिक्स 0.42% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.3% की तेजी आई, जबकि कोस्डैक में 0.21% की गिरावट दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.22% की बढ़त बनाए हुए था।

इससे पहले 15 जनवरी को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.60% उछला था, जबकि S&P 500 में 0.26% और नैस्डैक कम्पोजिट में 0.25% की तेजी देखने को मिली थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews