Share Market Record : मोदी की लहर ने बदला आज भारतीय शेयर बाजार, कुछ ही मिनट में निवेशकों ने कि 11 लाख करोड़ की कमाई

Share Market Record : एग्जिट पोल के आने के बाद जब भारतीय शेयर बाजार शुरू हुआ तो उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपना नया आल टाइम हाई बना दिया। भारतीय शेयर बाजार में मोदी लहर देखने को मिली है।
भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,400 के पार, निफ्टी 50 अंक फिसला

Share Market Record : लोकसभा चुनाव के नतीजे कल घोषित होने वाले हैं। जबकि बीते दिन एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दिया है। जिससे एक बार फिर मोदी की लहर आने की बात की जा रही है। दरअसल एग्जिट पोल के आने के बाद जब भारतीय शेयर बाजार शुरू हुआ तो उसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपना नया आल टाइम हाई बना दिया।

दरअसल भारतीय शेयर बाजार में मोदी लहर देखने को मिली है। आज यानी सोमवार को जब बाजार खुला तो बाजार में धूम मच गई। परिणामों से एक दिन पहले, आज शेयर बाजार में भारी उछाल देखा गया। जानकारी के अनुसार एक्जिट पोल में मोदी सरकार की वापसी के संकेत मिलने से बाजार में भारी उत्साह नजर आया है। जिसके चलते आज सुबह बाजार खुलते ही कई नए रिकॉर्ड बनते गए। दरअसल बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी समेत कई प्रमुख सूचकांकों ने नया ऊंचाई स्तर हासिल किया, जिससे बाजार के निवेशकों की संपत्ति में भी वृद्धि हुई।

मोदी-मय हुआ सेंसेक्स :

जानकारी के अनुसार सप्ताह के पहले दिन, यानी सोमवार को सेंसेक्स में 2000 अंकों का बड़ा उछाल देखा गया। वहीं शुरुआती कुछ मिनटों के भीतर ही, सेंसेक्स में 2600 अंकों से भी अधिक की बढ़त दर्ज की गई। जबकि इसके परिणामस्वरूप, बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

दरअसल बेहतरीन तेजी के कारण बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मार्केट कैप एक बार फिर 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर 5.09 ट्रिलियन डॉलर के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं भारतीय मुद्रा में, सभी सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 423.21 लाख करोड़ रुपये हो गया।

निवेशकों ने जमकर की कमाई:

आपको बता दें कि यह शुक्रवार यानि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 11.1 लाख करोड़ रुपये अधिक स्तर पर बंद हुआ था। जिससे साफ होता है कि आज शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों ने कुछ ही मिनटों के कारोबार में 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमा लिया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews