Share Market : खुलते ही Sensex और Nifty धड़ाम, बाजार लाल निशान पर

Share Market : खुलते ही Sensex और Nifty धड़ाम, बाजार लाल निशान पर

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नया कारोबारी सप्ताह शेयर मार्केट (Share Market) में निराशा का माहौल लेकर खुला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों धड़ाम से गिर गए। आज सोमवार 06 जून 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 06 June 2022) जब ओपन हुआ तो बढ़त के साथ हुआ।

बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 86.08 अंक की गिरावट के साथ 55683.15 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 23.50 अंक की गिरावट के साथ 16560.80 अंक के स्तर पर ओपन हुआ। चिंता की बात ये है कि बाजार अभी भी लाल निशान पर ही कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भड़की, यहां देखें ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स अभी 186.22 अंक की गिरावट के साथ 55583.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 53.80 अंक की गिरावट के साथ 16530.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।  सेंसेक्स में 0.88 प्रतिशत और निफ्टी में 0.32 अंक की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 6 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews