
व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबार सप्ताह का चौथा दिन शेयर मार्केट (Share Market) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आया। आज गुरुवार 19 मई 2022 को जैसे ही शेयर मार्केट ओपन हुआ (Share Market Today 19 May 2022) तुरंत धड़ाम हो गया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।
गुरुवार को बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 884.50 अंक की गिरावट के साथ 53324.03 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 263.30 अंक की गिरावट के साथ 15977.00 अंक के स्तर पर ओपन हुआ। बड़ी बात ये है कि मार्केट अभी भी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।
ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी लुढ़की, ये हैं ताजा रेट
ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों में अभी भी गिरावट जारी है। सेंसेक्स 1169.93 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 53038.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , सेंसेक्स में 2.16 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है तो वहीं निफ्टी (Nifty) 357.65 अंक की गिरावट के साथ 15882.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है निफ्टी में 2.20 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।
ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 19 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

