Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, देख लें बाजार का हाल

Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, देख लें बाजार का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। सोमवार को शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत अच्छीं नहीं हुई थी लेकिन मंगलवार को कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर मार्केट उछाल के साथ खुला। आज 10 मई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 10 May 2022) तेजी के साथ ट्रेंड करता हुआ ओपन हुआ। अच्छी बात ये है कि तेजी दौर अभी भी जारी है।

आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 145.61 अंक की तेजी के साथ 54616.28 अंक के स्तर पर ओपन हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 44.60 अंक की उछाल के साथ 16346.50 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – MP: 12 मई के बाद बदलेगा मौसम, फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोक्ष, 24 जिलों में 3 दिन तक लू का अलर्ट

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।  सेंसेक्स में 188.44 की बढ़त दिखाई दे रही है , ये 54659.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , सेंसेक्स में 0.35 प्रतिशत की तेजी दिखाई दे रही है उधर निफ्टी भी 25.25 अंक की तेजी के साथ 16327.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , निफ्टी में 0.15 अंक की तेजी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – पद्म विभूषण पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन , शास्त्रीय संगीत जगत में गहरा आघात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews