Share Market : तेजी के साथ 62000 के पास बंद हुआ Sensex, देखें Nifty का भी हाल

Share Market : तेजी के साथ 62000 के पास बंद हुआ Sensex, देखें Nifty का भी हाल

Share Market : नए कारोबारी सप्ताह का तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव देखा गया। शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन जब ये बंद हुआ तो तेजी के साथ हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान के साथ ओपन हुए और फिर बंद हरे निशान पर हुए।

आज शेयर मार्केट (Share Market Today 16 November 2022) बंद हुआ तो बढ़त के साथ ही हुआ। सेंसेक्स 107.73 अंक की बढ़त के साथ 61980.72 अंक के स्तर पर कारोबार करता बंद हुआ और निफ्टी 6.30 अंक की तेजी के साथ 18409.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ।

गिरावट के साथ हुई ओपनिंग

उधर आज 16 नवम्बर 2022 को स्टॉक मार्केट (Stock Market) की ओपनिंग गिरावट के साथ हुई। बीएसई (BSE) का Sensex 119.91 अंक की गिरावट के साथ 61753.08 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ, वहीं एनएसई (NSE) का Nifty 35.70 अंक की गिरावट के साथ 18367.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ खुला।

ऐसा रहा बाजार का हाल

आज बीएसई में करीब 1,441 शेयर तेजी के साथ और 2,075 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, इस तरह से BSE में  कुल 3,638 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई वहीं 122 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। इसके अलावा आज 135 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए जबकि 50 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। गौरतलब है कि आज 220 शेयर में अपर सर्किट लगा है जबकि 240 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews