नए साल के पहले दिन तेजी से शुरू हुआ Share Market तेजी के साथ ही बंद, देखें Sensex और Nifty ने कैसा किया कमाल

नए साल के पहले दिन तेजी से शुरू हुआ Share Market तेजी के साथ ही बंद, देखें Sensex और Nifty ने कैसा किया कमाल

Stock Market Update : नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि साल 2023 के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट तेजी के साथ शुरू हुआ। आज 02 जनवरी 2023 को शेयर मार्केट (Share Market Today 02 January 2023) की ओपनिंग तेजी के साथ हुई और क्लोजिंग भी तेजी के साथ ही हुई।

ऐसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग

नये साल में नये कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ शुरू हुआ। मार्केट की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 119.54 अंक की तेजी के साथ 60960.28 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई का निफ्टी 37 अंक की तेजी के साथ 18142.30 अंक के स्तर पर खुला।

क्लोजिंग के समय ऐसा था सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

शेयर मार्केट में आज दिनभर तेजी ही रही, मार्केट की क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 327.05 अंक की बढ़त के साथ 61167.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी (Nifty) 92.20 अंक की तेजी के साथ 18197.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

341 शेयर में लगा अपर सर्किट

बाजार क्लोजिंग के समय तक की रिपोर्ट के मुताबिक आज बीएसई में कुल 3,788 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, जिसमें करीब 2,315 शेयर तेजी के साथ और 1,295 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 178 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। इसके अलावा आज 109 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं, 38 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 341 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 185 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews