Share market : घरेलु शेयर बाजार में दिखाई दे रही जबरदस्त रौनक, निफ्टी ने तोडा रिकॉर्ड, सेंसेक्स भी 100 अंक उछला, पढ़ें आज का बाजार

Share market : आज यानी 15 जुलाई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार तेजी नजर आ रही है। दरअसल आज निफ्टी ने अपना आल टाइम हाई बनाया है। आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज के दौरान 100 अंक की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

Share market : भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में आज एक बार फिर खुशी की लहर देखने को मिल रही है। दरअसल आज कारोबार के दौरान निफ्टी ने एक बार फिर अपना आल टाइम हाई बनाया है। भारतीय शेयर बाजार हर दिन नए आयाम स्थापित करता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल आज निफ्टी ने अपना अभी तक का आल टाइम हाई बनाया है। जानकारी के अनुसार आज शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के कुछ में कमजोरी दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक शुरूआती कामकाज में भारतीय शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छू लिया है। आज में सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट देखी गई है। हालांकि आज सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 80,600 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 50 अंक मजबूत होकर अपना कारोबार 24,598 स्तर पर कारोबार शुरू किया। बता दें की आज निफ्टी ने अभी तक का आल टाइम हाई छुआ है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें अल्ट्राटेक, श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी,टीसीएस, एचसीएल जैसे शेयर शामिल थे। इसी के साथ एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी लाइफ, भारती एयरटेल के शेयर्स में कमजोरी देखने को मिल रही है।

जानकारी के अनुसार आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी ने 24600 के करीब ट्रेडिंग शुरू करके मार्केट को और भी मजबूत कर दिया। निफ्टी का 24600 एक महत्वपूर्ण साइकोलॉजिकल लेवल है, जहां पर कॉल साइड में काफी ज्यादा ओपन इंट्रेस्ट है। यदि निफ्टी ने 24700 के स्तर को अच्छे वॉल्यूम के साथ पार किया तो कॉल राइटिंग अनवाइंडिंग के कारण निफ्टी में 100 अंकों की अतिरिक्त बढ़त देखने को मिल सकती है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले 12 जुलाई को भी शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। जानकारी दे दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 622 अंक चढ़कर 80,519 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि 186 अंक की तेजी लेकर 24,502 के स्तर पर बंद हुआ था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews