Share market: आज भारतीय शेयर बाजार में मची धूम, सेंसेक्स में 200 अंकों का बड़ा उछाल, यहां जानें निफ्टी का हाल

Fall in share market: आज यानी 23 मई को भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 200 अंक की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक बढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
Share market: आज भारतीय शेयर बाजार में मची धूम, सेंसेक्स में 200 अंकों का बड़ा उछाल, यहां जानें निफ्टी का हाल

Share market: भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से ज्यादातर शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान कुछ में गिरावट भी दर्ज की गई है।

दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 200 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 74,450 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी शुरूआती कारोबार के दौरान 90 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 22,650 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO:

22 मई से सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन के लिए औफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) उपलब्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार रिटेल निवेशक 27 मई तक इस IPO के लिए बोली लगा सकते हैं।

दरअसल इस IPO में रिटेल निवेशकों को न्यूनतम एक लॉट यानी 39 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। वहीं आपको बता दें कि IPO का प्राइस बैंड कंपनी ने ₹364 से ₹383 प्रति शेयर निर्धारित किया है। अगर आप IPO के अपर प्राइस बैंड ₹383 के आधार पर 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको 14,937 रूपए का निवेश करना होगा। जबकि रिटेल निवेशक की बात की जाए तो वह अधिकतम 13 लॉट यानी 507 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें करीब ₹194,181 का निवेश करना होगा।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें इरकॉन इंटरनेशनल, ओएनजीसी, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, विप्रो लिमिटेड, इंजीनियर्स इंडिया, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेल, नालको, हिंदुस्तान जिंक और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आरईसी लिमिटेड, मारुति सुजुकी, आईआरसीटीसी, प्राज इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और अशोक लीलैंड के शेयर हरे निशान में दिखे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews