Share Market : रूस यूक्रेन युद्द के बीच इन शेयरों ने कराई मोटी कमाई

Share Market : रूस यूक्रेन युद्द के बीच इन शेयरों ने कराई मोटी कमाई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के पहले दिन जहाँ शेयर मार्केट ने तगड़ा झटका झेला था वहीँ अगले ही दिन बाजार में रौनक लौट आई।  कल शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट उत्साह के बीच Sensex 947.34 अंक की उछाल के साथ खुला वहीं Nifty 286.50 अंक की उछाल के साथ खुला।

Sensex और Nifty में उछाल का दौर दिन भर चलता रहा और जब ये बंद हुआ तो भारी तेजी के साथ बंद हुआ जिसने निवेशकों को बड़ा फायदा कराया। शुक्रवार शाम Sensex 1328.61 अंक की तेजी के साथ 55858.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं Nifty 410.40 अंक की उछाल के साथ 16658.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

इन शेयरों ने निवेशकों को कराया बड़ा फायदा 

1- सफा सिस्टम्स एंड टेक का शेयर 8.98 रुपये के स्तर पर खुला और 10.77 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 19.93 प्रतिशत का फायदा कराया।
2- अंजनी फायनेंस लिमिटेड का शेयर 5.26 रुपये के स्तर पर खुला और 6.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 19.77 प्रतिशत का फायदा कराया।
3- ट्रांसकेम का शेयर 20.45 रुपये के स्तर पर खुला और 24.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 1980 प्रतिशत का फायदा कराया।
4- ज्योति रेजिन का शेयर 1340.70 रुपये के स्तर पर खुला और 1600.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 19.40 प्रतिशत का फायदा कराया।
5- सुमुका एग्रो इंडस्ट्रीज का शेयर 20.30 रुपये के स्तर पर खुला और 24.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर ने 19.95 प्रतिशत का फायदा कराया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews