Share Market : Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट, देखें बाजार का हाल

Share Market :  Sensex और Nifty  में बड़ी गिरावट, देखें बाजार का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। नए कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को शेयर मार्केट (Share Market) की निराशाजनक शुरुआत हुई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए, इनके गिरावट का दौर अभी भी जारी है।

आज मंगलवार 12 अप्रैल को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 12 April 2022) ओपन हुआ तो नुकसान के साथ ओपन हुआ, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बाजार खुलते ही धड़ाम से गिर गए। सेंसेक्स 354.77 अंक की गिरावट के साथ 58609.80 अंक के स्तर पर खुला। निफ्टी 102.70 अंक की गिरावट के साथ  17572.30 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – 14 अप्रैल से भोपाल-इंदौर से चलेगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, बुधवार से कई ट्रेनें निरस्त, इसका रूट बदला

ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अभी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 657.13 अंक की गिरावट के साथ 58397.44 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं, सेंसेक्स में 0.96 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 204.15 अंक की गिरावट के साथ 17470.80 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। निफ्टी में 1.16 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना महंगा हुआ, चांदी में भारी उछाल, ये है बाजार का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews