Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, ये है बाजार का हाल

Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, ये है बाजार का हाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दो दिनों से ओपनिंग गिरावट के साथ करने वाला शेयर मार्केट (Share Market) आज बुधवार को निवेशकों के चेहरे पर ख़ुशी ले आया।  बुधवार को शेयर मार्केट उछाल के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (NIfty) दोनों तेजी के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।

बुधवार 23 मार्च को आज जब शेयर मार्केट खुला तो बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 395.85 अंक की तेजी के साथ 58385.15 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 122.90 अंक की तेजी के साथ 17438.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला।

ये भी पढ़ें – Hero Motocorp के मुखिया पवन मुंजाल के ठिकानों पर IT का छापा

ताजा अपडेट के अनुसार तेजी के साथ खुलने के बाद फिर से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आ गई। सेंसेक्स (Sensex) 361.41 अंक की गिरावट के साथ 57627.89 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा, सेंसेक्स में 0.62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

उधर निफ्टी (Nifty) में भी गिरावट का दौर दिखा। निफ्टी 69.15 अंक की गिरावट के साथ 17224.35 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 23 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews