Hero Motocorp के मुखिया पवन मुंजाल के ठिकानों पर IT का छापा

Hero Motocorp के मुखिया पवन मुंजाल के ठिकानों पर IT का छापा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दो पहिया वाहन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के मुखिया पवन मुंजाल (Pawan Munjal) के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मार (IT Raid) कार्यवाही की है।  आयकर विभाग पवन मुंजाल सहित हीरो मोटोकॉर्प के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के परिसरों और ऑफिसों में भी छापे की कार्यवाही कर रहा है।

समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट किया है कि आयकर विभाग हीरो मोटोकॉर्प के विभिन्न परिसरों में सर्च अभियान चला रहा है। आयकर विभाग द्वारा कंपनी के प्रमोटर पवन मुंजाल सहित कंपनी के टॉप ऑफिशियल्स के भी ऑफिसों पर कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प दिनिया में 40 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है। आयकर के छापे की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट की खबर हैं इसका असर ऑटोमोबाइल सेक्टर की दूसरी कंपनियों पर भी पड़ा है। मुंजाल पर वित्तीय अनियमितता के आरोप हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews