Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, ये है बाजार का ताजा हाल

Share Market : Sensex और Nifty दोनों में उछाल, ये है बाजार का ताजा हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट।  कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट (Share Market)  की ओपनिंग तेजी के साथ हुई।  बाजार में उत्साह दिखाई दिया।  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों की ओपनिंग बढ़त के साथ हुई। आपको बता दें कि कल गुरुवार 28 अप्रैल को जब शेयर मार्केट Share Market Today 28 April 2022) ओपन हुआ था तो उछाल के साथ ही ओपन हुआ था।

आज शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 (Share Market Today 29 April 2022) को सेंसेक्स 314.65 अंक की उछाल के साथ 57835.71 अंक के स्तर पर खुला और निफ्टी 86.20 अंक की बढ़त के साथ 17331.20 अंक के स्तर पर खुला। अच्छी बात ये भी है कि सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में तेजी, चांदी भी भड़की, ये हैं ताजा भाव

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट में अभी उछाल का दौर जारी है।  बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 384.18 अंक की तेजी के साथ 57905.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है , Sensex में 0.67 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है और वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 87.55 अंकों की बढ़त के साथ 17332.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 29 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews