Share Market : तेजी से खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों में उछाल

Share Market : तेजी से खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों में उछाल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार की गिरावट के बाद आज बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market) संभल गया। आज शेयर मार्केट उत्साह के साथ खुला।  सेंसेक्स (Sensex) और निफ़्टी (Nifty) दोनों उछाल के साथ खुले।

आज बुधवार को शेयर मार्केट (Share Market Today 09 March 2022) में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 243.10 अंक की तेजी के साथ 53667.19 अंक के स्तर पर खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ़्टी (Nifty) 76.40 अंक की उछाल के साथ  16089.90 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों में उछाल, खरीदने से पहले देखें बाजार का हाल

खबर लिखते समय भी Sensex और Nifty हरे निशान पर ही थी यानि दोनों में तेजी का रुख जारी था। Sensex 651.64 अंक की तेजी के साथ 54075.73 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।  Sensex में 1.22 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – दुनिया की तमाम महिलाओं को Salman Khan ने दिया ये अनोखा गिफ्ट

उधर Nifty 172.75 अंक की उछाल के साथ 16186.20 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। Nifty में 1.08 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – होली से पहले SEBI का तोहफा, बढ़ाई लिमिट, UPI के जरिए अब इतना कर सकेंगे निवेश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews