Share Market : मतगणना रुझानों को देखकर बाजार में उछाल, Sensex- Nifty दोनों तेजी के साथ खुले

Share Market : मतगणना रुझानों को देखकर बाजार में उछाल, Sensex- Nifty दोनों तेजी के साथ खुले

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज 10 मार्च को हो रही है। पांच राज्यों में से उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा को इस समय बढ़त दिखाई दे रही है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाई दे रही है। कांग्रेस पांचों राज्यों में बहुत पीछे चल रही है। रुझानों को देखकर भाजपा में उत्साह की लहर है और इसका असर शेयर मार्केट में भी दिखाई दे रहा है।

आज गुरुवार 10 मार्च को शेयर मार्केट (Share Market) उत्साह के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों तेजी के साथ खुले। बीएसई (BSE) के सेंसेक्स (Sensex) 1128.97 अंक की तेजी के साथ खुला। Sensex 55776.30 अंक के स्तर पर खुला। उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 304.60 अंक की तेजी के साथ खुला।  Nifty 16650.00 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी में भी बड़ी गिरावट, ये हैं ताजा रेट

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट (Share Market)  में उत्साह का माहौल बरक़रार है जिसके चलते अधिकांश शेयर मुनाफा दे रहे हैं।  Sensex 1264.07 अंक की उछाल के साथ 5911.40 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। Sensex में 2.31 प्रतिशत की उछाल देखी जा रही है वहीं  Nifty 352.35 अंक की तेजी के साथ 16697.70 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। Nifty में 2.16 प्रतिशत  की तेजी देखि जा रही है।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 10 मार्च 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews