Share Market : कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन Sensex और Nifty दोनों में गिरावट

Share Market : कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन Sensex और Nifty दोनों में गिरावट

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) में उत्साह दिखाई नहीं दिया। बीएसई (BSE)  का सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) दोनों गिरावट के साथ खुले। 06 मई 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 06 May 2022) ओपन हुआ तो दोनों में गिरावट दर्ज की गई, बड़ी बात ये है कि गिरावट का दौर अभी भी जारी है।

आज सेंसेक्स (Sensex) 883.46 अंक की गिरावट के साथ  54818.77 अंक के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी (Nifty) 271.40 अंक की गिरावट के साथ 16411.30 अंक के स्तर पर खुला। सेंसेक्स और निफ्टी अभी भी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों सस्ते, खरीदने का शानदार मौका

ताजा अपडेट के मुताबिक इस समय सेंसेक्स 890.41 अंक की गिरावट के साथ 54811.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 1.60 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है उधर निफ्टी 282.05 अंक की गिरावट के साथ 16400.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 1.69 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें – हाई कोर्ट : मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews