Share Market : बाजार खुलते ही धड़ाम, Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट

Share Market : बाजार खुलते ही धड़ाम, Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज बुधवार को जब शेयर मार्केट (Share Market) ओपन हुआ तो मंगलवार की तरह ही गिरावट के साथ ओपन हुआ। बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बड़ी गिरावट के साथ ओपन हुए।

आपको बता दें कि मंगलवार को जब शेयर मार्केट (Share Market) ओपन हुआ था तब Sensex 65.10 अंक की गिरावट के साथ 60595.70 अंक के स्तर पर खुला था और Nifty 16.04 अंक की गिरावट के साथ 18570.10 अंक के स्तर पर खुला था और आज बुधवार को भी शेयर मार्केट गिरावट के साथ ही खुले।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की चमक कमजोर, नहीं बदले सोने के भाव

06 April 2022 को जब शेयर मार्केट (Share Market Today 06 April 2022) ओपन हुआ तो गिरावट के साथ ओपन हुआ,  सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 398.12 अंक की गिरावट के साथ 59778.38 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 109.20 अंक की गिरावट के साथ 17848.20 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Mandi bhav: 6 अप्रैल 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

खबर लिखते समय भी शेयर बाजार का रुख लाल निशान की तरफ ही था।  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 540.45 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 59636.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स में 0.90 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। उधर एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 136.40 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 17821.00 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है। निफ्टी में 0.76 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – गर्मियों में तरबूज से निखारे अपनी खूबसूरती, घर पर ऐसे बनाएं फेसपैक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews