आज share market में मची धूम, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी भी 140 अंक ऊपर चढ़ा, यहां जानिए आज का बाजार

आज यानी 12 सितंबर को इंडियन शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त लेता हुआ दिखाई दिया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक उछला, निफ्टी में 400 अंको की बढ़त

आज यानी गुरुवार 12 सितंबर को इंडियन शेयर बाजार (share market) में जोरदार उछाल देखने को मिला है। दरअसल आज सेंसेक्स ने 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त ली है और 81,930 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि इस तेजी का मुख्य कारण आईटी और बैंकिंग सेक्टर में आई तेजी को माना जा रहा है। वहीं इसके साथ ही, एशियाई बाजारों में भी तेजी के संकेतों के चलते आज, भारतीय बाजार में सकारात्मक दिशा देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक आज (share market) में सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 23 में तेजी दिखाई दे रही है, जो बाजार में निवेशकों में उत्साह भर रहे हैं। वहीं इसी के साथ, निफ्टी भी 140 अंकों की बढ़त लेकर 25,059 के स्तर पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार निफ्टी 50 के 43 शेयरों में तेजी आई, जबकि मात्र 7 शेयरों में ही गिरावट देखने को मिल रही है।

यहां जानिए एशियाई बाजारों का हाल

दरअसल आज भारतीय बाजारों में तेजी के साथ ही, एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक जापान के निक्केई और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में क्रमशः 2.77% और 0.91% का उछाल है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.11% की कमी दर्ज की जा रही है। वहीं इससे एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी का संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.55% की जबरदस्त तेजी ने एशियाई बाजारों में शानदार उछाल बनाए रखा है।

यहां जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल, इससे पहले यानी बीते दिन 11 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। जानकारी दे दें कि बुधवार को सेंसेक्स 398 अंक गिरकर 81,523 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो यह 122 अंक की कमजोरी लेकर 24,918 के स्तर पर बंद हुआ था।

जानकारी के अनुसार बीते दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में कमजोरी और 10 में उछाल देखने को मिला था। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में कमजोरी और 16 में उछाल दिखाई दिया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews